Sad Shayari with Images:- किसी भी अच्छी शायरी की सबसे बड़ी ताकत उसकी सच्ची भावना होती है। यदि शायरी दिल से लिखी गई हो, तो वह सीधे पाठक के दिल तक पहुँच जाती है। कृत्रिम या बनावटी भावनाएँ लंबे समय तक प्रभाव नहीं छोड़ पातीं। जब कोई शायर अपने वास्तविक अनुभवों, संघर्षों, प्रेम या पीड़ा को शब्दों में ढालता है, तब उसकी रचना अधिक जीवंत और प्रभावशाली बन जाती है। पाठक ऐसी शायरी से स्वयं को जोड़ पाता है क्योंकि उसमें सच्चाई का एहसास होता है।
-) अंधेरे से खौफ खाने वाले,
दिन से क्यों नहीं डरते हैं ।।
जो कुछ घट रहा है यह दिन की ही मेहरबानी है ।।
-) मुझको ढूंढने निकला है कोई अनजान शख्स,
मैं जो जाने कहां गुम हो गया,
किसी को मिल पाऊं इतना आसान तो नहीं,
मैं अपने पुराने सफर में विलुप्त हो गया ।।
-) उनके कानों के झुमको ने न जाने कितनो के दिलों की धड़कन बढ़ा दी,
वे जरा सा जो लहराऐं तो जाने कितनों के दिल हवा हो जाते हैं ।।
-) यह एक फरेब है कि हर डाली पर फूल महकेगा,
भंवरों को यह कहानी जाने किसने सुना दी,
बे जाने किसके गुमान में मिलो का सफर तय कर आए हैं,
अपनी राह से भटक कर वह इन फूलों पर मंडराने आए हैं,
निराशा की यह टोपी उनके सर अच्छी नहीं लगती,
मजाक कर दिया है यह किसने जाने भंवरों को यह मस्ती अच्छी नहीं लगती ।।
-) हम वे वक्त ही सही मगर लौटे तो सही,
हमने तो लौटने का वादा भी ना किया था ,
वह जो वादा करके लौटा नहीं,
उसको तो अपने वादे का ख्याल रखना था ।।
-) तन्हाई पसंद है तुम्हें तो तन्हाई के आलम का मजा लीजिए,
तन्हा होकर यह दिल की खता ना किसी से कीजिए,
एक रोज फिर आप लौट जाएंगे अपनी तन्हाई में,
खता दिल की जिससे कर दी उसका ख्याल फिर कोई नहीं रख पाएगा,
फिर यूं लगेगा कि एक मजाक ने जिंदगी तबाह कर दी किसी की,
आप तन्हाई के आलम में डूब जाएंगे वह आपके गम में डूब जाएगा ,
आपको आपकी तन्हाई संभाल लेगी वह अपनी जिंदगी की जंग हार जाएगा ।।
-) कि मेरे हिस्से में जाने यह कौन आ गया,
जिसे मैं चाहता हूं क्या वहीं आ गया,
मगर उसका मिलना आसान नहीं,
नामुमकिन है मुमकिन सा उसके जहन में सवाल नहीं,
कि यह लौट आया है कौन देख़ो तो जरा गौर से,
मेरे महबूब स़ा इसमें एक भी ढंग नहीं ।।
-) मतलब परस्त जमाने में मतलबी हो जाने में क्या हर्ज़ हैं,
औरों ने अपना सोच रखा है तो बस अपनी ही सोचने में क्या हर्ज है ।।
-) मैं अपने हिस्से की जिंदगी को न जाने किसके नाम कर चुका हूं,
एक तेरे जैसे अजनबी के नाम कर चुका हूं ।
मसला यह है कि वह भी मुझे मानता नहीं,
मगर मैं फिर भी अपनी जिंदगी को उसके नाम कर चुका हूं ।।
-) अनजाने सफर में छोड़कर जा रहे हो,
जो सोचा था सफर आप तय करेंगे,
उसे अनजाने सफर को मेरे नाम करके जा रहे हो,
अब हम अजनबी से हो जाए क्या ?
इस तरह की बातें अब आप कर रहे हो,
मर्जी तो मेरी पहले भी ना चलती थी,
सब कुछ आप तय करके अब उसे तोड़ कर जा रहे हो ।।
-) माना की भटकी राहों का सिपाही मैं हूं,
अनजाने अजनबी बातों का मुकद्दर मैं हूं,
रूठे यार का हक़दार मैं हूं ,
किसने कहा कि मैं सब जानता हूं,
वह जो अनंत का अंत है वह मैं हूं ।।
-) माना कि तेरे काबिल नहीं मैं,
हर एक निगाह से बाकीफ़ भीं नहीं मैं,
मेरे जैसे बन जाने में न जाने कितनों ने कितनी सदियां बिता दी हैं,
मगर किसी की अभी तक मंजिल भीं नहीं हूं मैं ।।
-) बे जो इतरा रहे हैं मेरा हाल देखकर,
फटे होंठ और रूखे बालों को देखकर,
हमने अपनी फरमाइशों का कत्ल कर दिया हैं,
एक शख्स को कूड़े में से खाना उठाता देखकर ।।
-) यह कह देना बड़ा आसान है कि भूल जाओ अब हमें,
मन भर गया है इस चेहरे को देखकर,
यह भी अब कम नहीं कि मैं मैं ना रहा,
अपनी सुद भूल जाते थे लोग पहले,
मेरे आक्रोश को देखकर ।।
-) वह जानता ही नहीं कि मैं क्या हूं,
मैं जो अपने अंदाज को बयां करने लगूं,
रूह कांपने लगे उनकी जो दिलों से खेलने लगे ।।
*“दिल से निकले हुए लफ़्ज़,*
*सीधे दिल तक पहुँच जाते हैं।”*
उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति बिछड़ने के दर्द को महसूस कर चुका हो और उसी अनुभव के आधार पर शायरी लिखे, तो उसके शब्दों में स्वाभाविक गहराई आ जाती है। यही गहराई पाठकों को प्रभावित करती है।
*“कुछ रिश्ते वक्त के साथ दूर हो जाते हैं, पर उनकी यादें हमेशा पास रहती हैं।”*
जुदाई का दर्द इंसान को भीतर तक तोड़ देता है। ऐसे समय में शायरी दिल का सहारा बन जाती है और इंसान को यह एहसास दिलाती है कि उसकी भावनाएँ अकेली नहीं हैं। ज़िंदगी में दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो बिना किसी स्वार्थ के दिलों को जोड़ता है।
सच्चा दोस्त खुशी में साथ हँसता है और दुख में कंधा बनकर खड़ा रहता है। हमारी दोस्ती शायरियों में इसी रिश्ते की गर्माहट और अपनापन झलकता है।
दोस्तों के लिए लिखी गई शायरियाँ केवल शब्द नहीं होतीं, बल्कि उन यादों का संग्रह होती हैं जो जिंदगी को खूबसूरत बनाती हैं।
-) मेरे दिल का हाल पूछना कोई खता तो नहीं,
और चाहा तूने भी मुझे हैं,
जिसका ख़ुद कुछ पता नहीं हैं।।
-) हमारे दिल से ना खेल इसमें जज़्बात नहीं ,
यूं महफ़िल में हमारा नाम ना ले ,
हमारे शब्दों में अब मिठास नहीं ।।
-) हम तो ना आते इन गुमनाम गलियों ,
तेरे होने की आहट हमें खींच ही लाईं,
इन बदनाम गलियों में ।।
-) जहां दिल को रोका वहां निगाहों ने बगावत कि ठानी,
और जहां निगाहों ने रोका वहां फिर दिल ने ठहरना बगावत समझा ।।
-) बस अब दिल ठहरना चाहता हैं,
बहुत भटक लिया अब तेरा होना चाहता हैं,
आशियाना चाहता हैं,
एक डाल का पंछी होना चाहता हैं,
ये अपना घर चाहता हैं।।
-) मेरे मशहूर होने से भी इल्म है जमाने को ,
हर किसी को मेरा कामयाब होना अखरता हैं,
रातों का सफ़र कैसा काटा मैंने,
उन्हें बस दोपहर का सूरज दिखता हैं।।
-) हर एक चांद को चांदनी नसीब नहीं ,
सच के देवताओं को इंसाफ नहीं ,
बागियों को बगावत नहीं ,
पंडितों को भगवान नहीं ,
ईमानदारों को ईमान नहीं ।।
-) हम आशिक़ मिज़ाज कहां दिल लगाने से डरते हैं,
हो जाएं खता फ़िर उसके अंजाम को सिर रखते हैं,
हम परवाने बस मिटने को आतुर रहते हैं,
आग की चाहत में लपटों से मिलते हैं ।।
-) हो मंज़ूर ख़ुदा को अगर तो दिल लगा ले हम ,
सारे फ़ैसले हो हमारे ही हक़ में तो कचहरी में ये मुद्दा भी उठा ले हम ,
हमें मंज़ूर नहीं अपने सिर पर इल्ज़ामात ,
इल्जामों से परे अपनी छवि बना ले हम ।।
-) तुमसे दिल लगाना ना जाने कितनी आफ़तों कि पुड़िया हैं ,
ये गुनाह हैं और मैं अब गुनहगार हूं ,
ऐसा फैसला मेरे हक़ में कर दिया हैं।।
-) आ भी जा के अब ज़िंदगी बागडोर कम लगे हैं,
पास तू ना हो तो सांसे कम लगे हैं,
कोई वादा मिलन का कर ,
बगैर वादें के सब झूठ सा लगे हैं।।
-) बिछड़ने वाले ये भी सोच की मिलने में कितनी ज़ुस्तज़ु थी ,
आफत थी बदनामिया थी मुसीबतों कि मारी किस्मत थी ,
जुदा होने में एक पल लगता हैं,
मिलने में सारी उम्र सी लगती हैं, ।।
खैर इसमें दोष किसी का भी ना तेरा ना मेरा ,
जमाने कि नज़र थी और बुरी नजर लगती हैं ।।
-) कुछ वादा ऐसा भी था ,
मेरे ना आने का था ,
दौर मुसीबतों का था ,
अच्छे बुरे का था ,
मेरे बिछड़ने का था।।
-) आंखे आज भी तेरा वो मुड़कर देखना ना भूली
सबकुछ भूली हैं तेरा वो हंसना ना भूली ।।
मुझे याद करता है जमाना ,
में तेरी वो यादें नहीं भूली ,
तू मुस्कुरा देता था मैं वो हँसी नहीं भूली ।।
-) तू ये भी वफ़ा का पैगाम ला ,
आशिक़ो का नाम ला,
किसने उड़ाई ये अफ़वाह मेरे बर्बाद होने की,
दिलो के महफ़िल से बेघर होने की ,
तू ये अहसान कर नाम कर,
वो जो है नहीं कुछ भी वो पैगाम ला ।।
*“दोस्ती वो नहीं जो सिर्फ पास हो, दोस्ती वो है जो हर एहसास में साथ हो।”*
बचपन की शरारतें, कॉलेज के दिन, लंबी बातें और हर मुश्किल में साथ निभाने का एहसास — ये सब हमारी शायरियों में जीवंत हो उठते हैं।
कभी-कभी इंसान भीड़ में रहकर भी अकेला महसूस करता है। उस तन्हाई को समझना आसान नहीं होता। “Hindi Best Shayari” पर आपको ऐसी शायरियाँ भी मिलेंगी जो अकेलेपन की उस खामोशी को महसूस कराती हैं जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है।
इन शायरियों में रातों की बेचैनी, अधूरी ख्वाहिशें, खोए हुए रिश्तों की याद और खुद से बातें करने का एहसास मिलता है।
*“खामोशी भी कभी-कभी चीखती है, बस सुनने वाला दिल चाहिए।”*
यह उन लोगों के लिए है जो अपने दिल की बात किसी से कह नहीं पाते, लेकिन शब्दों में अपना सुकून ढूंढते हैं।
~~आशुतोष दांगी






























Post a Comment