Emotional Breakup Shayari :- हिंदी शायरी केवल शब्दों का सुंदर संयोजन नहीं है, बल्कि यह भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने की एक अद्भुत कला है। जब किसी व्यक्ति के दिल में प्रेम, दर्द, उम्मीद, संघर्ष, तन्हाई या जीवन के अनुभव जन्म लेते हैं, तब शायरी उन भावनाओं को शब्दों का रूप देती है। यही कारण है कि शायरी सदियों से लोगों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाए हुए है।
-) चिड़ियों की चहचहाहट हर सुबह कहती है,
जीना है तो मुस्कुराना जरूरी है।
-) जंगल में भी है अनुशासन का राज,
हर जीव अपनी मर्यादा में खास।
-) फूल खुद नहीं चुनते कौन उन्हें तोड़ेगा,
फिर भी हर सुबह मुस्कान से खिलेगा।
-) समुद्र की गहराई बताती है यही,
जो शांत दिखे वो सबसे भारी सही।
पहाड़ों की चोटी कहती है यही,
मंज़िलें मेहनत से ही मिलती कहीं।
-) कोयल की कूक में मीठा सा संदेश,
मधुरता से ही बनते हैं विशेष।
-) प्रकृति का हर रंग सिखाता है यही,
जीवन का मतलब है सादगी सही।
-) तितलियों के पंखों में सपनों की उड़ान,
बंधन को तोड़कर मिले आसमान।
झील की शांति में है आत्मा की ताजगी,
जैसे कोई साधु ध्यान में बैठा हो।
-) पत्थरों में भी फूल उग आते हैं,
अगर मौसम और मेहनत साथ आते हैं।
-) हवा जब पेड़ों से टकराती है,
जैसे कोई पुरानी बात याद दिलाती है।
-) ओस की बूँदें पत्तों पर जब मुस्काती हैं,
जैसे धरती माँ बच्चों को दुलराती हैं।
-) हर ऋतु का रंग कुछ कहता है,
जीवन में बदलाव सच्चा रहता है।
सूर्यास्त की छटा बताती है यही,
हर अंत में एक नई सुबह सही।
-) मिट्टी की खुशबू जब भीगी हुई हो,
लगता है जैसे धरती ने गीत गुनगुनाए हो।
एक अच्छी शायरी पढ़ने वाले के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। कुछ शायरियाँ मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं, कुछ आँखों में आँसू ले आती हैं और कुछ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। इसलिए अच्छी शायरी लिखना केवल साहित्यिक ज्ञान का विषय नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, अनुभव और अभिव्यक्ति की शक्ति का परिणाम है।
-) झरनों की धार गाती है राग,
जैसे दिल में उठता हो अनुराग।
-) आकाश में तारे जब चमकते हैं,
अधूरी ख्वाहिशें भी फिर मचलते हैं।
-) हर फसल का रंग प्यार का पैगाम है,
मेहनतकश किसान का सलाम है।
-) पत्तों की सरसराहट जब कानों में जाती है,
जैसे कोई कहानी धीमे से सुनाई जाती है।
-) धूप-छाँव का खेल है ज़िंदगी,
प्रकृति से सीखी यही बंदगी।
-) पर्वतों पर बर्फ की चादर बिछी है,
जैसे किसी तपस्वी की चुप्पी लिखी है।
-) हर पेड़ की जड़ें बताती हैं सच्चाई,
जितनी गहराई, उतनी ऊँचाई।
-) बीज बोओ तो वृक्ष बनते हैं,
वैसे ही कर्मों से जीवन चलते हैं।
-) चाँद की चाँदनी जब बिखरती है,
हर दुख भी थोड़ी देर को सिमटती है।
-) प्रकृति जब मुस्कुराती है,
हर रूह को राहत सी मिल जाती है।
आज के डिजिटल युग में शायरी की लोकप्रियता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। सोशल मीडिया, ब्लॉग, यूट्यूब और विभिन्न ऑनलाइन मंचों ने शायरी को लाखों लोगों तक पहुँचाने का काम किया है। ऐसे समय में यह समझना आवश्यक है कि अच्छी हिंदी शायरी लिखने की कला क्या है और उसका पाठकों पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है।
-) पैसा हो तो रिश्ते रोज़ बनते हैं,
वरना खाली दिल अकेले जलते हैं।
-) मतलब का बाज़ार है ये ज़माना,
पैसे पे बिकता हर इक फ़साना।
-) दौलत हो तो हर ग़म प्यारा लगता है,
वरना अपना भी पराया लगता है।
-) जेब में हो नोटों की बारिश,
तब दिखती है सबसे गहरी ख्वाहिश।
-) पैसे ने रिश्तों की परिभाषा बदली,
दिल की जगह अब कीमतें चलीं।
-) जब जेब खाली होती है,
तब भीड़ में भी तन्हाई होती है।
-) पैसा क्या है? बस एक ज़रिया,
जिससे नफ़रत भी बन जाए दोस्ती का जरिया।
-) रिश्ते वहाँ तक हैं जहाँ तक पैसा है,
वरना सच्चाई में तो सन्नाटा ही ज्यादा है।
-) जिनके पास कुछ नहीं, वो अकेले हैं,
पैसा हो तो दुश्मन भी मेला हैं।
-) दौलत की चकाचौंध में सब रंगीन ह,
सच कहूं तो गरीबी में बस संगीन है।
~~~आराध्यापरी~~~
हम मानते हैं कि प्रेम केवल दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं, बल्कि आत्माओं का गहरा जुड़ाव है। इसलिए हमारी शायरियों में केवल आकर्षण नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम की गहराई भी दिखाई देती है।
“तेरे नाम से ही मुस्कुराहट आ जाती है, मेरी हर शाम तुझसे सज जाती है।”
प्रेम में सपने होते हैं, विश्वास होता है और साथ निभाने की चाह होती है। हमारी रोमांटिक शायरियाँ इन सभी भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करती हैं ताकि हर प्रेमी अपने दिल की धड़कन को उनमें महसूस कर सके।
*दर्द और जुदाई की सच्ची आवाज़*
-) तेरे नाम का क्या ख़ूब असर है ,
मुझे याद करते हैं लोग अक्सर तेरा नाम लेकर ।।
मैं कभी मंद मंद मुस्कुरा देता हूं,
इतने प्यार से पुकारा जाता है तेरा नाम मैं दुनिया भुला देता हूं ।।
-) सौ गज जमीन से मेरा मन कभी जीते जी भर नहीं ,
मैं जिंदगी भर इसी कशमकश रहा,
और हमेशा इससे ज्यादा चाहता रहा,
सब अपना करता रहा ।।
लेकिन एक एहसान यह करना केवल दो गज जमीन को मेरे नाम करना ,
सुकून के पल देना हो सके तो उसपर एक पीपल की छांव करना,
फिर मुझे इस जहां से जुदा करना ।।
-) आखिरी वक्त जब भी हो तो पास केवल तुम बैठना,
मुझे मुस्कुरा कर विदा करना ,
तुम्हारे बाद सफर बहुत कठिन है ।।
दुआएं करना मेरा रास्ता सुगम करना ,
तुम आंखों में आंसू ना भरना ,
बाकी फिर मुस्कुरा कर मुझे ख़ुदा के नाम करना ।।
-) तबीयत यु भी थी हमारी,
चेहरे की हंसी सब गमों को छुपाती थी ।।
किसी को सुकून है क्या कहीं,
फरेब था हंसते चेहरे का,
जो रंजिशें को छुपा कर रखती थी ।।
-) न जाने क्या-क्या पा लिया ,
कितना कुछ मिटा लिया,
जाने पर यह सब साथ तो ना होगा ,
मोह माया का यह नाता इस जन्म के बाद ना होगा ।।
-) यह भी बता किस हाल में तुम हो ,
जानो हाल मेरा फिर यह बताओ क्या इससे बेहतर हाल में तुम हो ।।
खुले आसमान में अब पंछियों की सूरत भी नहीं,
क्या तुम भी क़ैद पंछियों से लगते हो ।।
-) अदब से पेश आना भी क्या जुर्म है,
तहजीब के रंग में रहना भी क्या जुर्म हैं।।
अपनी मेहनत की कमाई पर ईतराना भी क्या जुर्म है,
अपने निस्वार्थ को ना रखना भी क्या जुर्म है ।।
-) मौत तेरे ना आने से हम खफा हैं,
हमें इतना तरसाने से हम खफा हैं,
तुझे ना जाने कब से तलाश रहे थे ,
विश्वास था आयेगी तू वक्त पर ,
देर से आने से हम खफा हैं।।
-) हो सके तो उनके आने से पहले हमें ,
दो ग़ज ज़मीन में दफ़न करना ।।
उनकी हर बात को मैंने सिर आंखों पर सजा रखा है,
जो अब के वह कुछ बोले और मैं सुन ना पाऊं,
तो उनकी तौहीन होगी ।।
-) मौत के पहलू से कौन बचा ,
इसके ठिकाने से कौन बचा हैं।।
बस पल दो पल की आँख मिचौली हुईं थी ,
इसके साथ इससे ज्यादा कौन रहा हैं।।
-) कर कुछ इंतजाम कैसे सफ़र कटेगा ,
मन भटकेगा फिर कैसे मन लगेगा ।।
राहें ख़ाली पड़ी हैं क़यामत कि,
हो मर्ज़ी तेरी तो मेरा ठिकाना यहीं बसेगा ।।
-) ज़रा जरा पे तुम उबाल आते हो ,
ये बताओं किसके दम पर इतराते हो ,
हम भी बादशाह थे कभी यहां के ,
तुम्हारे जैसों से कप उठवाते थे ।।
बात करते हैं संयम कि ये ,
हम जो रौद्र रूप को अपनाते थे।।
-) तुझे तलाशता कोई आशिक तेरे शहर में आ गया ,
देख के हाल यहां का वह इस जहां से जुदा हो गया ।।
-) तू दिल ही नहीं जान पे हक़ जताया कर ,
हमने ख़ुद से पहले तुझे रखा हैं।।
-) ये आजकल के बच्चे ना जाने क्या चाहते हैं,
हमें सिखा रहें है ये दिल लगाया जाता हैं ,
मोहब्बत को अपनाया कैसे जाता हैं,
ये जिस्म के भूखे क्या जाने ,
बग़ैर छुअन का प्यार ,
दूर से निहारने का ,
मर्यादाओं में बंधे रहने का प्यार ।।
हर प्रेम कहानी मुकम्मल नहीं होती। कुछ रिश्ते समय की धूल में खो जाते हैं, कुछ लोग याद बनकर रह जाते हैं और कुछ एहसास दिल में हमेशा के लिए बस जाते हैं। ऐसी ही भावनाओं को शब्द देने के लिए हमारे मंच पर दर्द भरी और उदास शायरियों का एक विशेष संग्रह मौजूद है।
~~~आशुतोष दांगी~~~






























Post a Comment