Romantic Status in Hindi -: आज के डिजिटल युग में हिंदी शायरी की लोकप्रियता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप स्टेटस, इंस्टाग्राम पोस्ट, फेसबुक, यूट्यूब और ब्लॉग्स ने शायरी को लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुँचा दिया है। आज लोग अपनी भावनाओं को सीधे शब्दों में व्यक्त करने के बजाय शायरी के माध्यम से कहना अधिक पसंद करते हैं। कुछ पंक्तियाँ ही किसी के दिल की पूरी कहानी बयां कर देती हैं।
-) मेरे जाने के बाद उसका ख्याल रखना ,
उसके आंखों से सागर बहेगा,
बस उस सागर से बचना,
वो सबकुछ तबाह करने को आतुर होगा ।।
मेरे ना होने पे जो उसका हाल होगा,
वो किसी और का ना होगा ।।
जो कभी बिखरते नहीं ,
उसके बालों का भी फिर ना जाने कैसा बुरा हाल होगा ।।
जिन आंखों कि ख़ूबसूरती काजल बनाता हैं,
फ़िर ना जाने वो भी कैसा फ़ैला होगा ।।
बड़ी खूबसूरत हैं पूर्णिमा के चाँद सी उसकी सूरत,
मेरे ना होने पर वो भी ग्रहण सा होगा ।।
-) हम इश्क़ के दहलीज की आख़िर हद थे,
इसके बाद बस बेबस थे ।।
हम इश्क़ को मज़हब,
और तुझे धर्म समझते थे ।।
हम कैद में रहकर भी ख़ुद को महफूज समझते थे,
वे खुले आसमान में भी ख़ुद को कैद समझते थे ।।
-) वे इश्क़ के मक़सद से नज़र आएं ही नहीं ,
हमने इश्क़ के सिवा कुछ सोचा ही नहीं ।।
उन ने वफ़ा का इरादा किया ही नहीं ,
हमने वफ़ा के आगे कुछ सोचा ही नहीं ।।
-) उसका हाल सोच के भी हमारी रूह कांप जाती हैं,
जाने मेरे जाने के बाद क्या उसका हाल होगा ।।
जो नादानियां करती हैं मेरे सामने ,
जाने फ़िर वो ज़माने से समझदार सी होगा ।।
-) उनके गालों कि चमक को भूलेंगे कैसे ,
उसके पंखुड़ियों से होंठों को ,
फिर निहारेंगे कैसे ।।
हम जो उसको देखें बिना एक पल रह ना रह पाते हैं,
जब वो होगा नहीं तो जाने हम जिएंगे कैसे।।
-) अब तो रब से ये दुआं करें,
जो हासिल हैं बस उसी में खुश रहा करें ।।
कुछ और मांगने कि अब इच्छा नहीं ,
जितना हैं उसी में उम्र को बिता दें ,
अपने आप को ख़ुदा के हवाले करें ।।
-) ये भी क्या कमाल हैं कुछ तो कर आएं हैं,
वो जानता भी नहीं उसके नाम ,
अपना अब कुछ भी बचा,
एक दिल और उसकी हक़ीक़त ,
सब उसके नाम कर आएं हैं।।
-) हम घर को भी अपने जेहन से ना निकाल पाएं ,
और लोगों ने हमें अपने दिल में भी रखना मेहफूज ना समझा ।।
हम उनको ही बस याद करते रहें,
और उन ने हमें सबसे पहले भुला दिया ।।
ये दौर ये वक्त अब ना जाने किस डगर ले जायेंगे,
चले थे जिस फिजा के साथ अब तो लगता हैं उसके विपरीत ही हो जाएंगे ।।
अब हम पतन का रास्ता अपनाएंगे सब कुछ यहीं छोड़ जाएंगे ।।
-) वो रोता ही रहा आंख भरके ,
वो इस उम्मीद में था कि में पीछे मुड़कर देखूंगा जरूर ।।
जो मैं देख लेता एक नज़र फिर कहर बरसता इस कदर ,
भरी आंखों में फिर मंज़र तबाही का समा जाता ,
मैं अपने आपे से बाहर आ जाता विनाश को फैला जाता ,
आंखे फिर लाल होती आबादी फ़िर ना पास होती ,
सब ही फ़िर दूर होता मैं मनुष्य ना होकर नरभक्षी होता ।।
यह सब तबाही का अलम होता ,
शायद इसीलिए मैं उसकी उम्मीद तोड़ आया ,
मैं उसे रोता ही छोड़ आया ।।
-) वो चाहता ही नहीं हैं कि मैं अंदाज़ को अपने बरक़रार रखूं,
मेरे अंदाज़ ए बयां में नर्मी कहां ।।
वो मानता अहिंसा को मेरे जेहन में हिंसा के सिवा कुछ नहीं ,
वो बातें करता नरम मिज़ाज कि,
मैं और नर्मी ये बातें मुझे लगती हैं बस मजाक कि।।
-) दिल का सौदा फिर करेंगे चांदनी रातों को हसीन कर के ,
हम शबनम कि शब बनेंगे ,
फुहारों की बरसात कर के ।।
हम चांद कहेंगे तुझको ,
चकोर से बात कर के ।।
हम फ़ूल से खिलेंगे ,
कलियों में महक भर के ।।
-) बदलने का इरादा हो तो इस्तीफ़ा सरेआम दे दो ,
हम एक उम्र के बाद तुमसे ना बिछड़ पायेंगे।।
हम खुदसे जुदा हो जाएंगे ,
हरियाली में रेगिस्तान से हो जाएंगे ।।
पानी का बसेरा हैं चारों तरफ ,
मगर हम प्याश से मर जाएंगे ।।
-) दर्द ए दिल खता ना कर ,
किसी और से इश्क़ ना कर ।।
ना जाने कहां मोहब्बत हासिल हैं,
हमें बे वजह बदनाम ना कर ।।
-) हो इरादा अगर तो चांद का गुरूर तोड़ आएं हम ,
चांदनी वो बिखेरे महफ़िल लूट आएं हम ।।
हो मंज़ूर तो सरेआम ऐलान कर आएं हम ,
मरते होंगे हज़ार आप पर जिंदा आप से हो जाएं हम ।।
-) किसी अंजान शख़्स ने महफ़िल लूट ही ली ,
कुछ रहनुमा अपने नाम पर दौलत लुटा आए थे ।।
~~आशुतोष दांगी~~~
यह लेख हिंदी शायरी में प्रेम, दर्द, जीवन के अनुभव, संघर्ष, प्रेरणा और उम्मीद जैसी भावनाओं की विस्तृत चर्चा प्रस्तुत करता है तथा यह समझने का प्रयास करता है कि शायरी आज भी लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा क्यों बनी हुई है।
-) तेरी मेरी कहानी अधूरी सही, पर जज़्बातों से भरी रही।
-) एक तू था जो ख्वाबों में था, एक मैं थी जो तुझमें थी।
-) तेरी हँसी थी मेरी राहत, मेरी खामोशी थी तेरी आदत।
-) तू मिला था मुक़द्दर बनकर, पर रहा अधूरा एक सफ़र।
-) साथ न रहा पर किस्सा तो है, तेरी मेरी कहानी अब हिस्सा तो है।
-) जो लफ़्ज़ों में ना कह सके, वो आँखों ने कह दिया।
-) तेरी मेरी मुलाक़ात थी छोटी, पर यादें बहुत लंबी बन गईं।
-) जो तुझसे जुड़ा था, वो हर लम्हा मेरा था।
-) ना तुझमें गिला था, ना मुझमें शिकवा था।
-) वक़्त की दीवारें भी हमारी कहानी को ना रोक सकीं।
-) तू भी चुप, मैं भी चुप — फिर भी सब कह दिया।
-) तेरी बातों में था सुकून, और मेरी चुप्पी में तेरा नाम।
-) तेरे बिना भी जी लिया, पर तुझ संग जीना कुछ और था।
-) दिल ने तुझे चाहा, दिमाग़ ने सिखाया निभाना।
-) तेरा मेरा रिश्ता कुछ इस तरह का था — ना प्यार कहा, ना इंकार हुआ।
प्रेम शायरी वह काव्य रूप है जो दिल की गहराईयों में छिपे प्रेम को शब्दों में ढालता है। यह न केवल प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते को दर्शाता है, बल्कि जीवन में प्रेम के महत्व को भी उजागर करता है।
-) मेरी सुबहें तेरे नाम से, मेरी रातें तेरी याद से।
-) तेरे साथ जो गुज़री, वही मेरी असली ज़िंदगी थी।
-) तू अगर पास होता, तो ये कहानी पूरी होती।
-) ख़ुशी थी तू, जो पल भर को आई थी।
-) हमारी दास्तां अधूरी ही सही, पर खास बहुत थी।
-) तेरी यादों का मौसम आज भी ताज़ा है।
-) हमने कुछ नहीं कहा, और बहुत कुछ कह डाला।
-) जो लिखा ना गया, वो ही असली अफ़साना था।
-) तू ख्वाबों में था, और मैं हकीकत में।
-) हमारी मोहब्बत किताब में ना सही, दिलों में रही।
प्रेम संसार की सबसे सुंदर, पवित्र और सकारात्मक भावना है। यह केवल दो व्यक्तियों के बीच का आकर्षण नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, समर्पण और अपनत्व का नाम है। प्रेम जीवन को अर्थ देता है, रिश्तों को मजबूती प्रदान करता है और व्यक्ति को संवेदनशील बनाता है।
~~~आराध्यापरी~~~
"हमारी वेबसाइट पर प्रस्तुत की गई हिंदी बेस्ट शायरी, शब्दों के माध्यम से दिल की गहराईयों को छूने वाली है, जो हर भावना को सुंदरता से व्यक्त करती है।”
-) तेरी चौखट पे आके हम अपनी जान जुदा कर देंगे ,
तेरी यादों का सफ़र तेरे दर पे ख़त्म कर देंगे ।
और तो तू हासिल होगा नहीं ,
हम मरकर तेरे ख्यालों से आज़ाद हो लेंगे ।।
-) वक्त हिसाब बे हिसाब लेगा ,
जो आज की कद्र नहीं कर रहें हैं ।।
उनके मायने ख़त्म करेगा ,
उम्मीद का दामन यूं थमेगा ,
मौत को तरसोगे और जीना होगा ।।
-) महल अटारी छोड़ आएं हम ,
गरीबों की बस्ती में घर कर आएं हम ।।
धोखा सरेआम किया हैं जिन ने,
क़त्ल कि तैयारी उनकी कर आएं हैं हम ।।
-) युद्ध की तैयारी किया कीजिएं ,
सब बातें अमन चैन की नहीं होती हैं ।।
ना जाने मुसीबतें कहां से आ जाती हैं,
दुश्मनों की ख़बर कानों कान नहीं होती हैं।।
-) मर्माहत हो ही गएं हम,
जब दिल पे गुजरी ।।
किसी अपने कि तौहीन,
भरी महफिल में कर आएं लोग ।।
-) हम उसके नाम से बदनाम हो गएं,
तो अब उसका नाम छुपा कर क्या करें ।।
हमारा नाम लेकर हमको अब बुलाता कौन हैं ,
अब उसी के नाम को हमारा समझते हैं,
हम क्या करें ।।
-) कुछ तो ज़ेहन में मेरे गद्दारी नहीं,
वरना मौके तमाम हैं,
बनी हुईं मंज़िल को ढहाने के ।।
-) ये गुनहगार होकर भी ,
बेख़ौफ घूमते हैं ।।
हम गुनाह से परेह होकर भी ,
डर के साँयें में रहते हैं ।।
-) कुछ आपस में बट गएं लोग ,
कुछ को आचरण ने अलग कर दिया ।।
वरना कौम तो एक थीं ,
अब इन पक्षकारों ने अब आपस में बांट दिया ।।
-) हम रास्तें बदल आएं ,
जबसे तूने दरवाज़ा बंद कर लिया ।।
हमनें उस गांव को ही भुला दिया ,
जबसे तूने हमे बागी करार दिया ।।
-) तुम मंज़िल थे हमारी कभी ,
अब चाहत भी नहीं ।।
कुछ तो रहमो करम भी नहीं,
कुछ चाहतें अब हमें पसंद नहीं ।।
-) अपने पद का गलत इस्तेमाल कर लेते हैं लोग ,
हम सच सुन लेते हैं वे झूठ को सच कह देते हैं।।
-) तुझसे जुदा आशुतोष नहीं,
सब कुछ तो तुझसे बड़के खुदा नहीं ।।
इश्क़ हमारा तू हैं सनम ,
तुझसे प्यारा कोई नहीं ।।
-) अब दामन थाम लें हमारा ,
तेरे अलावा हमें कोई मंज़ूर नहीं ।।
किसी से मोहब्बत नहीं
किसी और का विश्वास नहीं ।।
-) तू जान से ज्यादा प्यारा हैं हमें,
मौत से पहले ज़िंदगी हैं तू हमें ।।
लोग ख़ुदा को याद करते हैं,
हमारा मांझी ख़ुदा तू हैं तेरे अलावा दूजा कोई नहीं ।।
~~~आशुतोष दांगी~~~
"दिल की गहराईयों में बसी है एक अनकही सी बात, जिसे शब्दों में ढालने की कोशिश में शायरी बन जाती है रात।”
-) सुबह की ताज़गी का पैगाम है चाय,
हर दर्द की मीठी आराम है चाय।
-) बातों की मिठास और यादों की रज़ा,
दोस्ती की पहचान है एक प्याली चाय।
-) कड़क हो या फीकी, बस पास तू हो,
वरना क्या मज़ा है अकेली चाय में भी।
-) थकान को जो छू के उड़ाए,
वो जादू है इस प्याली में — चाय।
-) सर्द हवा और गर्म एहसास,
कप में हो चाय, बस हो जाए बात खास।
-) शाम ढले तन्हाई में,
तेरी यादों सी लगती है ये चाय।
-) कभी तन्हाई की साथी, कभी महफिल की जान,
हर मूड में चल जाती है चाय की दास्तान।
-) ना मिले वक्त तो कोई बात नहीं,
बस मिलती रहे ताज़ा चाय कहीं।
-) ज़िंदगी भी चाय जैसी है जनाब,
उबालो तो सुधर जाती है।
-) इश्क़ भी कुछ चाय सा ही है,
धीरे-धीरे चढ़ता है असर उसका।
-) किताबों में जो सुकून है,
वो ही सुकून चाय की चुस्की में है।
-) तेरे साथ हर सुबह कुछ खास लगती है,
चाय जैसी ताज़ा और मीठी बात लगती है।
-) न बातों की ज़रूरत, न वजह चाहिए,
बस तन्हाई में एक प्याली चाय चाहिए।
-) बिन कहे जो सुकून दे जाए,
वो दोस्त नहीं, एक कप चाय हो।
-) कभी मौसम से, कभी दिल से,
हर बात जुड़ी है चाय से।
-) ख्वाबों की दुनिया से हकीकत की राह,
हर सुबह चाय से ही तो होती है शुरुआत।
-) तेरे हाथों की चाय, और वो मुस्कान,
दोनों ही बना देते हैं दिन मेरी जान।
-) शब्द कम हों, भाव गहरे,
चाय हो सामने तो क्या फिकरें।
-) ना शराब चाहिए, ना किसी की पनाह,
बस सर्द शाम में हो तेरी दी हुई चाय की चाह।
-) दोस्ती को जो जोड़ दे बिन कहे,
वो रसायन है चाय का प्याला।
-) हर किस्सा चाय से शुरू होता है,
और हर रिश्ता चाय पे मजबूत।
-) ना कॉफी, ना कोल्डड्रिंक की बात है,
दिल की सबसे करीब चाय की सौगात है।
-) तुम चाय हो या जादू कोई,
हर घूंट में नशा छोड़ जाती हो।
-) एक कप चाय और तू साथ हो,
तो क्या सर्दी, क्या बरसात हो।
-) बिखरे ख़्यालों को जो सहेज ले,
वो गर्म प्याली में चाय ही तो है।
"हिंदी शायरी की दुनिया में, जहाँ हर अल्फ़ाज़ दिल की गहराईयों को छूता है, वहाँ 'हिंदी बेस्ट शायरी' एक अनमोल खजाना है जो आपके जज़्बातों को खूबसूरती से व्यक्त करता है।
~~~आराध्यापरी~~~
























.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
Post a Comment