यही रिश्ता “Hindi Best Shayari” को केवल एक वेबसाइट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक परिवार बनाता है।
“Hindi Best Shayari” का उद्देश्य केवल शायरी प्रकाशित करना नहीं है। हम एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जहाँ हर पाठक अपने जज़्बातों को पहचान सके। यहाँ हर रचना पूरी ईमानदारी और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत की जाती है।
हम उन लोगों के लिए लिखते हैं जो महसूस करते हैं, जो अपने दिल की बात कहना चाहते हैं और जो शब्दों में सुकून ढूँढते हैं। हमारा प्रयास है कि हर शायरी पाठकों के दिलों तक पहुँचे और उन्हें एक नई सोच, उम्मीद और अपनापन दे।
-) ना जाने किस बात से खफ़ा हैं वो ,
मुझसे रूठा हैं वो ,
कोई कहे उस से क्या हाल हैं मेरा ,
मेरा सबकुछ ही हैं वो ।।
-) वो जो एक शख़्स है बहुत खास हैं मुझे ,
उसके बग़ैर क्या हासिल मुझे ,
सब बर्बाद हैं कुछ ना पास हैं,
तू आ जाएं पास मेरे फ़िर क्या चाहिए मुझे ।।
-) ये शाम भी ढ़ल रही अब तो करीब आ बैठो ,
परिंदे सुबह के जाने वाले शाम को पेड़ पे ना वापिस आए,
तो सब वीरान लगता हैं।।
-) अब के ना जा जाने से कुछ नहीं हासिल हमें ,
जो तू गया तो सांसे टूट के बिखर जाएगी ।।
-) बड़ी मन्नतों से तुझे पाया हैं,
ऐसे एक छड़ में कैसे जाने दे ,
सारी उम्र की कमाई हो तुम ,
ऐसे कैसे बर्बाद होने दे ।।
-) आ जाओ रूठ के जाने वाले ,
तुझे मनाने में सारी उम्र लुटा देंगे ,
हासिल कुछ भी नहीं हमें ,
जो तू ना रहा तो जाने क्या कर देंगे ।।
-) बसंत की बहार का क्या करे ,
जब तू ही नहीं हासिल हमें ।।
ये रंगीन शामों का क्या करे ,
जब तू ही दूर हमसे ।।
ये ज़माने की महफ़िल भी जनाजा लगे ,
तू जब हासिल नहीं हमें ।।
-) चाहे लाख बुरा हूं मैं तुम तो ख़ुदा कि रहमत हो ,
मंजिलों से दूर हूं मैं तुम मंज़िल हो।।
मैं भ्रम का जंजाल हूं ,
तुम हक़ीक़त हो ।।
मैं झूठ की स्याही सही ,
तुम सच की सूरत हो ।।
मैंने दिल लगाना छोड़ दिया ,
तुम मेरी दिल्लगी हो ।।
-) कुछ हासिल होता तो ये वीरानापन ना होता ,
मैं खोजता रहता हक़ीक़त तू होता तो ये सफ़र ना होता ।।
हमसे एक वादा कर लो हमें हासिल हो जाओ तुम,
सबकुछ होता तो झंझटों का सफ़र ना होता ।।
-) तू ये बता तेरे नुक़्स में क्या बयान हैं,
मेरे हक़ में क्या बयान हैं ।।
मुझे ज़माने कि परवाह नहीं ,
मैं तुझसे हूं तू मेरा ही हैं,
जमाने कि बात बस फरेब हैं ।।
तू इस फ़रेब से जुदा हो ,
ये जान ले तेरा नाम मेरा हैं।।
-) क्या छोड़ आएं हम लगे सब छोड़ आएं हम ,
एक साथी करीब था बातों की उलझन में उसे छोड़ आएं हम ।।
ख़ुद से जुदा होने लगे ,
ज़िंदगी कि डगर बहुत दूर छोड़ आएं हम ।।
-) तेरे बग़ैर ये क्या हो रहा हैं,
तेरा दीवाना सरेआम बदनाम हो रहा हैं ।
आंखों में आंसु भर रहा हैं,
लगे ऐसा दिल से जुदा हो रहा हैं।।
सब लुटा रहा हैं,
तन्हाइयों का आशिक मिज़ाज हो रहा हैं।।
-) तेरे बग़ैर था कुछ नहीं लेकिन मुसीबतों का दौर ना था ,
खालीपन था पास मेरे,
मगर वीरानापन ना था ,
आवारा था मैं कभी ,
मगर बंजारा ना था ।।
घर कि ख़बर ना थी मुझे ,
मगर उस जगह से अंजान ना था ।।
पास में दिल ख़ाली था उसमें कोई कोई ना था ।।
-) तू मेरी करामातों का हिसाब दें ,
कुछ नहीं मेरा मुझे सुकून की तलाश दें ।।
वक्त कितना गुज़ारा मैंने,
उस वक्त का हिसाब दें ।।
-) भुला बैठा कोई शख़्स तनहाई को पसंद करने लगा,
तुझे चाहने वाला बे मौत मरने लगा ,
उम्मीद थी ताउम्र साथ की अब एक पल का साथ मांगने लगा ।।
हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में “Hindi Best Shayari” हिंदी शायरी प्रेमियों के लिए एक विश्वसनीय और प्रेरणादायक मंच बने। हम नई-नई शायरियाँ, ग़ज़लें, प्रेरणादायक पंक्तियाँ और भावनात्मक रचनाएँ पाठकों तक पहुँचाते रहेंगे।
हम चाहते हैं कि हर उम्र का व्यक्ति यहाँ अपनी पसंद की शायरी पा सके — चाहे वह प्रेम हो, दर्द हो, दोस्ती हो या जीवन की प्रेरणा।
आख़िर में, “Hindi Best Shayari” केवल एक वेबसाइट नहीं, बल्कि जज़्बातों का घर है। यहाँ प्रेम है, दर्द है, दोस्ती है, तन्हाई है, उम्मीद है और जीवन की सच्चाइयाँ हैं। हर शायरी दिल से निकलकर दिल तक पहुँचने का सफर तय करती है।














Post a Comment